सलूंबर जिले के अपर जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति सचिव ऋषिकेश मीणा ने बताया कि बेंच की
अध्यक्षता अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश विजय सिंह महावर ने की एवं सदस्य गणों में तहसीलदार डॉ मयूर शर्मा रीडर महेश कुमार अहारी अधिवक्ता ललित कुमार जोशी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें। लोक अदालत में न्यायिक मजिस्ट्रेट अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के प्रकरणों सहित कुल 67 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। आठ प्रकरण प्री लिटिगेशन में आने वाले बिजली पानी धन वसूली संबंधी प्रकरणों का निस्तारण हुआ जिसमें कुल 13931193 रू की राशि का अवार्ड पारित किया गया। यह जानकारी एडवोकेट रामभरोसे पुरोहित ने दी।
रिपोर्टर गर्ग







