नारी काजीवन किसी संत की तपस्या से कम नहीं होता है:आचार्य श्री पुलक सागरजी
दैनिकपब्लिक मीडिया नारायण सेन सलूंबर.
ज्ञान गंगा महोत्सव में आठवें दिन आचार्य श्री पुलक सागरजी गुरुदेव ने प्रवचनों में कहा कि नारी का
जीवन किसी संत की तपस्या से कम नहीं होता है। आज की सभा में पुलक मंच का गठन किया गया साथ ही शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। आचार्य श्री पुलक सागरजी गुरुदेव ने सभी को
शपथ दिलवाई। पुरुष पुलक मंच के अध्यक्ष मणिलाल मालवी व महिला विंग की अध्यक्ष पुष्पलता कोड़ियाँ निर्वाचित हुए। आज के सोधर्म इंद्र गणेशलाल वीरचंद मालवी परिवार रहें एवं मंगलाचरण आर्ची सिमरन शाह द्वारा किया गया। ज्ञान गंगा महोत्सव में आज मंच संचालन दिनेशचन्द्र ढालावत ने किया।इस मौके पर सभा में उपस्थिति रही। जैन युवा मंच आयुष्जाम महावीर यूथ क्लब नेमिनाथ युवा मंडल कुंथूनाथ नवयुवक मंडल त्रिशला ऋषभ पद्मावती महावीर पार्श्वनाथ नेमी कूँथु महिला मंडल के सभी सदस्य व समाज के सेठ पदाधिकारी प्रभुलाल दोषी प्रधूम्न कोड़ियाँ कैलाश गाँधी मुनि संघ कोषाध्यक्ष जय प्रकाश शाह सचिव अक्षय गडीया कमलेश तोरावत गजेंद्र दोषी मुकेश तोरावत नरेंद्र रग्जियोत हार्दिक कोठारी विवेक कुणीया आदि।