जय अम्बे आश्रम में हर्षोल्लास से मनाया गया फाग उत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर। मेवाड़ शक्ति कल्याण ट्रस्ट के जय अम्बे आश्रम में फाग उत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। बाहर से आय हुए मेहमानों और महिलाओं का उपर्णा ओढ़ाकर स्वागत किया गया और सभी महिलाओं ने इस

उत्सव का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर उदयपुर-लेकसिटी के वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मिनिएचर आर्टिस्ट चन्द्र प्रकाश चित्तौड़ा ने होली के पावन पर्व पर विभिन्न कलाकृतियां और एक लघु पुस्तिका का निर्माण किया। आर्टिस्ट चन्द्र प्रकाश चित्तौड़ा ने चॉक स्टिक, माचिस की तिल्लियों और गेहूं के दानों का उपयोग कर सुंदर कलाकृतियां तैयार कीं। इन कलाकृतियों के माध्यम से उन्होंने सेमल के वृक्षों के संरक्षण, पर्यावरण बचाने और हर्बल गुलाल के उपयोग का संदेश दिया। इसके अलावा,उनकी लघु पुस्तिका में होली के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व का विस्तृत वर्णन किया गया है। यह आयोजन कृष्णा राणावत और बसंती वैष्णव द्वारा संपन्न कराया गया।संस्थापिका अध्यक्ष बसंती वैष्णव, अशोक सोनी, कुसमलता सुहालका, कृष्णा राणावत,वीणा राजगुरु, कंचन पालीवाल, रीना रघुवंशी,रोहित चोबिसा, गीता कुमावत,करुणा सुहालका, मधुबाला सोनी, मधु पुर्बिया,मंजू, चंद्रकला,चंद्रकांता, सुनीता, हेमा चावला, नारायण दास वैष्णव,लक्की राणा, कैलाश वैष्णव आदि उपस्थित रहे। मेवाड़ शक्ति कल्याण ट्रस्ट परिवार की ओर से सभी को आने वाली होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। यह रंगों का पावन पर्व आपके जीवन में खुशियों, प्रेम और समृद्धि के नए रंग भरे। हंसी-खुशी और उल्लास से भरी होली मनाएं और प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाएं। यह जानकारी मेवाड़ शक्ति कल्याण ट्रस्ट की संस्थापिका बसंती वैष्णव ने दी

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!