पंचायत समिति परिसर में महिला पुरुष प्रसाधन सुविधाघरों में गंदगी का आलम हाथ धोने के लिए पानी नहीं प्रशासन हैं बेखबर 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर पंचायत समिति परिसर में महिला पुरुष प्रसाधन सुविधाघरों में गंदगी का

आलम है। हाथ धोने के लिए पानी तक नहीं है यह सब होते हुए भी प्रशासन हैं बेसुध है जैसे कि जानकारी में नहीं है। यह इकलौता प्रसाधन सुविधाघर है जंहा पर सभी उपयोग करते हैं। आमजन के लिए प्रसाधन

सुविधाघरों में नल की टोंटी बेसिन का पाइप टंकी नहीं है पानी की तो दूर की बात है शौचालयों के बरसो से ताले लगे हुए हैं कभी सफाई होती है तो कभी नहीं। इन सभी शौचालयों की मरम्मत एवं सफाई का क्या होगा। आमजन सोचने को मजबूर है। नागरिकों का कहना है की सफाई कभी-कभी होती है शौचालय में पानी तक नहीं है नल लगे हुए नहीं है पाइप लगा हुआ नहीं है अंदर जाए तो जाए कैसे सुविधा का लाभ ले कैसे जब कभी बड़े नेता आते हैं तो सफाई हो जाती है वो भी नाम की। नाम के हैं ये शौचालय। बजट के उपयोग पर प्रश्न चिन्ह लगता है

रिपोर्टर गर्ग

और पढ़ें

error: Content is protected !!