
जानकारी में नहीं है। सलूम्बर नगर क्षेत्र में डाल चौराहे पर, आशीर्वाद गार्डन सामने प्लास्टिक का टोयलेट बना हुआ जिसके हालात दयनीय है। बस स्टैंड पर तहसील परिसर के बाहर महिला एवं पुरुष शौचालय, सूरजपोल रोड पर, मुख्य बाजार के गांधी चौक के पास बने हुए जो कि मुख्य बाजार का इकलौता प्रसाधन सुविधाघर है जंहा पर सभी उपयोग करते हैं। आमजन के लिए प्रसाधन सुविधाघरों में नल की टोंटी बेसिन का पाइप टंकी नहीं है पानी की तो दूर की बात है शौचालयों के ताले लगे हुए हैं कभी सफाई होती है तो कभी नहीं। इन सभी शौचालयों की मरम्मत एवं सफाई का क्या होगा। आमजन सोचने को मजबूर है। नागरिकों का कहना है की सफाई कभी-कभी होती है शौचालय में पानी तक नहीं है नल लगे हुए नहीं है पाइप लगा हुआ नहीं है अंदर जाए तो जाए कैसे सुविधा का लाभ ले कैसे जब कभी बड़े नेता आते हैं तो सफाई हो जाती है वो भी नाम की। दुकानदारों का कहना है कि नाम के हैं ये शौचालय। बजट के उपयोग पर प्रश्न चिन्ह लगता है। नगर परिषद के वाइस चैयरमैन अब्दुल रऊफ ने कहा कि इस समस्या का समाधान अतिशीघ्र किया जाएगाWhatsApp us