सलुम्बर जिले के करकेला धूणी की सबसे ऊंची चोटी पर प्रतिवर्ष की भांति होली का महापर्व को लेकर हजारो की संख्या में क्षेत्रवासियों की मोजुदगी में पूजा अर्चना कर धूमधाम से होली का दहन किया गया,इस दौरान दर्जनों गांवों से आये लोगो ने ढोल कुंडी की
थाप पर जमकर गैर नृत्य खेला जिसमे युवक युवतियों ने ढोल चंग कुंडी की थाप पर पारंपरिक गैर नृत्य का भरपूर आनंद उठाया पहाड़ी पर भरा जबरदस्त मेला-मंदिर परिसर में भजन सत्संग का आयोजन करकेला की पहाड़ी पर लगे मेले में भक्त श्रद्धालुओ ने मुख्य धूणी के दर्शन किये और क्षेत्र में सुख समृद्धि की
कामना लिए आपसी प्रेमभाव आपसी सौहार्द के साथ होली का दहन कर एक दूसरे को शुभकामनाये दी करकेला धाम की सबसे ऊंची चोटी पर प्रथम होलिका दहन के बाद आसपास के गांवो में होली का दहन रात 11 बजे बाद मुहूर्त के अनुसार किया गया मेले में
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सलुम्बर जिला पुलिस के नेतृत्व में सेमारी सहित कई थानों से पुलिस जाब्ता मोजूद रहा साथ ही सलुम्बर जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव करकेला पहाड़ी पर पहुचकर
सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली एवम क्षेत्रवासियों को होली त्योहार की शुभकामनाये दी,मेले में अन्य प्रशासनिक टीमें भी उपस्थित रही होलिका दहन के
दौरान खेरवाड़ा विधायक दयाराम परमार प्रतिवर्ष की भांति करकेला की पहाड़ी पर पहुचे,जहां क्षेत्रवासियों को होली पर्व की शुभकामनाये दी।







