सलूम्बर विश्व हिंदू परिषद् की ओर से जैन गौरव प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी का आयोजन रावलीपोल प्रांगण सलूंबर में दिनांक 16 मार्च 2025 रविवार प्रातः 8:30 बजे से 10.00 बजे तक किया गया है। जिसमें भारत गौरव
आचार्य श्रीपुलक सागरजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें एवं मुख्य वक्ता हुकुमचंदजी सावला केंद्रीय उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद का पाथेय रहेगा। विश्व हिंदू परिषद सलूम्बर के द्वारा आमजनों से विशेष आग्रह किया गया है कि संत सानिध्य होने से समय पालन का विशेष ध्यान रख समय से थोड़ा पूर्व पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए।
रिपोर्टर नारायण सैन







