आज रंगपंचमी महोत्सव पर बाबा श्याम के दरबार में भक्ति और रंगों की होली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर: श्याम प्रेमियों के लिए खुशखबरी! हर साल की तरह इस वर्ष भी रंगपंचमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बाबा श्याम के दरबार में भक्ति और रंगों का अनोखा संगम देखने को मिलेगा श्रीश्याम बाबा परिवार के संरक्षक भवानी शंकर जी शर्मा ने बताया की इस शुभ अवसर पर
उदयपुर की सुप्रसिद्ध भजन गायिका अंजलि आचार्य अपनी सुरीली भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को भक्ति रस में डुबो देंगी। साथ ही, श्याम परिवार के हरीश भाई सेन भी अपने भजनों से बाबा का गुणगान करेंगे। इस महोत्सव में संगीत की विशेष व्यवस्था धर्मेंद्र सावरिया म्यूजिकल ग्रुप द्वारा की जाएगी, जबकि जयंती लाल बालाजी साउंड की शानदार साउंड सिस्टम से कार्यक्रम को और भी भव्य बनाया जाएगा। भक्तों के लिए विशेष अपील श्याम प्रेमी इस अनोखे रंगीन कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें। साथ ही, सभी भक्तों से अनुरोध है कि वे अपने परिवार की पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम में सम्मिलित हों।
स्थान: श्री श्याम निज दरबार के सामने, नोहरा, आज़ाद मोहल्ला, सलूम्बर रंगों और भक्ति के इस अनूठे पर्व का साक्षी बनने के लिए श्याम प्रेमी जरूर पधारें!

रिपोर्टर गर्ग

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!