भारतीय नववर्ष को लेकर समाजजनों में उत्साह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। नगर में आयोजित आगामी हिन्दू नव वर्ष समाजोत्सव के कार्यक्रम को लेकर तैयारियाँ जोड़ शोर से शुरू हो गई है। जिसमें समिति के कार्यकर्ता समाज, मोहल्लों व गांव ढाणीयो में समाज के बीच मे जाकर नव वर्ष
की पूर्व संध्या पर आयोजित भव्य भजन संध्या में आने का निमंत्रण दे रहे हैं, जिसमें समाज जनों का भी समिति को पूर्ण सहयोग मिल रहा है, समाज भी पूर्ण उत्साह में है, एवं नववर्ष के स्वागत को आतुर है। समारोह समिति के
संयोजक रणजीत पुर्बिया ने बताया की आज भी नगर व गांव में विभिन्न समाजों की बैठके आयोजित हुई, जिसमे बड़ी संख्या में महिला पुरुष वर्ग सम्मिलित हुए एवं समिति द्वारा
आग्रह किया गया कि 29 मार्च को सीनियर सेकंडरी स्कूल मैदान पर भव्य भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें महामंडलेश्वर गुरदेव उत्तम स्वामी जी महाराज एवं स्थानीय संतों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही प्रसिद्ध
गायिका गीता बहन रेबारी अपने मधुर भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध करेगी। कार्यक्रम के बाद भव्य आतिशबाज़ी का कार्यक्रम भी रहेगा। सभी समाज जन नव वर्ष पर अपने घरों पर भगवा पताका लगाए घर के बाहर रंगोली बनाए एवं रात्रि में दीपक जलाएं एवं एक दूसरे बधाई शुभकामना प्रेषित करेंगे। इस प्रकार का आग्रह समिति द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर में नगर सज्जा का कार्य भी युवा शक्ति द्वारा उत्साह से किया जा रहा हैं।

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!