महिलाओं ने दशा माता का किया व्रत पूजा-अर्चना कर लड्डुओं का लगाया भोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर । जिलें के नौली ग्राम पंचायत के मुख्य गांव नौली में होली के बाद महिलाओं द्वारा दशमी पर दशा माता का व्रत किया गया। विद्यालय परिसर के पास में पीपल के पेड़ की महिलाओं ने श्रंगार कर पूजा अर्चना की। वही बड़ो को प्रणाम और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया जहा पर ढोल बजाकर हर वर्ष की भांति इस साल भी महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर पीपल के पेड़ के चारों ओर सुहागिनों
महिलाओं द्वारा परिक्रमा की गई। नोली गाँव के अलावा आसपास के जमुना नगर बोरिया फला जगावत लिमडी धौला धावड़ा माड़ावतपुरा कंकावतपुरा गाँव की महिलाएं अल सुबह उठ कर मुहूर्त के हिसाब से पीपल के पेड़ दशा माता की पूजा कर लड्डू का भोग लगाया गया उसके पश्चात महिलाओं ने व्रत छोड़ा गया जहा पर नारियल और गुड़ का
प्रसाद वितरण किया जहा पर दशा माता की व्रत कथा सुनाई। वहीं पीने के पानी की व्यवस्था की गई गर्मी से बचने के लिए छाया के लिए दो टेंट लगाए गए जिससे धूप से राहत मिले और महिलाएं बैठ कर व्रत कथा सुने।

रिपोर्टर हितेश सुथार

और पढ़ें

error: Content is protected !!