पालोदा में लुटेरों ने 12 साल की मासूम का गला काटा हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन जनता में आक्रोश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। बांसवाड़ा जिले के लोहारिया थाने के पालोदा गाँव में घर में घुसे लुटेरों ने 12 वर्ष की लड़की का गला काटकर हत्या कर दी। लुटेरों ने पूरा घर खंगाला गया लेकिन उनको कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद लुटेरे लड़की के नाक-कान में पहने हुए गहने लेकर फरार हो गए।
परिजन खेत से लौटकर आए तो लड़की का शव रसोई में खून से लथपथ मिला। बेटी का शव देखकर मां बेसुध हो गई और घर में रोने से कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं । मामला लोहारिया थाना इलाके के पालोदा कस्बें का है।
इस अवसर पर बांसवाड़ा एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने कहा कि पालोदा कस्बे में नाबालिग बच्ची के गले पर शार्प वैपन से वार कर मर्डर किया गया है। टीमों ने सबूत जुटाए हैं। मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही हैं लुटेरे थे, आसपास का कोई और था या फिर और दूसरा मामला है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाने की मांग उठ रही है। स्थानीय लोगों और संगठनों ने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है। भीलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा और भारतीय आदिवासी पार्टी ने घटना की कड़ी निंदा की है। लोगों का कहना है कि राजस्थान में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा खतरे में है। ठोस कानून बनाकर ऐसी घटनाओं को रोका जाना चाहिए। अगर पांच दिन के भीतर हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रशासन पर इसकी पूरी जिम्मेदारी होगी।

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’