सलूंबर। गणगौर महोत्सव समिति सलूंबर द्वारा गणगौर महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक ठाकुर श्री बद्रीनाथ मंदिर पर आहूत की गई जिसमें सलूंबर के विभिन्न समाजों से आई महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किये। विभिन्न समाजों के गणगौर की सवारी में क्रम के लिए गोटी निकाल कर वरीयता दी गई। समिति के संयोजक एडवोकेट राम भरोसे
पुरोहित ने बताया की हर वर्ष के भाती दिनांक 31 मार्च 2025 चैत्र शुक्ल तृतीया को दोपहर 2:00 बजे रावली पोल सलूंबर से सभी समाजों की गणगौर की शाही गाजो बाजो सहित सवारी नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर विलो का दरवाजा पहुंचेगी जहां 5:00 बजे से गणगौर वाली महिलाएं गणगौर को नौका विहार करते हुए गणगौर घाट पर जाकर गणगौर को पानी पिलाना एवं पूजन इत्यादि करेगी शाम 7:00 बजे सरोवर आरती की जाएगी दूसरे दिन 1 अप्रैल को सायं 7:30 बजे गांधी चौक पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा गणगौर उत्सव के परितोषित वितरित किए जाएंगे। बैठक में पुरोहित आमेटा समाज,माहेश्वरी समाज,पुरबिया समाज,सोनी समाज, खटीक समाज, चोबीसा समाज,सिद्ध धाम की महिलाएं उपस्थित रही! धन्यवाद लक्ष्मीकांत शर्मा ने दिया।