भारतीय हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर नगर के स्कूल ग्राऊंड में कार्यकम की पूर्व तैयारियां हुई पूर्ण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। नगर में आयोजित आगामी हिन्दू नव वर्ष समाजोत्सव के कार्यक्रम को लेकर तैयारियाँ पूर्ण हो गई है। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित भव्य भजन संध्या होगी। जिसमें समाजजनों का समिति को पूर्ण सहयोग मिल रहा है, समाजनों में भी पूर्ण उत्साह में है। नववर्ष के स्वागत समारोह समिति द्वारा आग्रह किया गया कि सीनियर सेकंडरी स्कूल मैदान पर 7 बजें से भव्य भजन संध्या आयोजित होगी,जिसमें महामंडलेश्वर गुरदेव उत्तम स्वामी जी महाराज एवं स्थानीय संतों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही प्रसिद्ध गायिका गीता बहन रेबारी अपने मधुर भजनों से लगभग 25000 लोगों को मंत्रमुग्ध करेगी। कार्यक्रम के बाद भव्य आतिशबाज़ी का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर सभी समाजजन नव वर्ष पर अपने घरों पर भगवा पताका लगाकर घर के बाहर रंगोली बना रहें है रात्रि में दीपक जला कर एक दूसरे बधाई एवं शुभकामना प्रेषित करेंगे। इस प्रकार का आग्रह समिति द्वारा किया जा रहा है।

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!