
समाजसेवी दिनेश जैन ने बताया कि चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती मनाई जाती है,महावीर स्वामी ने समाज को करुणा, प्रेम और आत्मसंयम का संदेश दिया. उन्होंने बताया कि सच्चा सुख बाहरी भोग-विलास में नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि और संयमित जीवन में है. उनका जीवन अहिंसा, सत्य, ब्रह्मचर्य जैसे सिद्धांतों पर आधारित था, जो आज भी लोगों को एक नैतिक और शांतिपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देता है।इस विशेष अवसर पर जैन समुदाय के सभी महिलाएं एवम् पुरुष बच्चे आदि उपस्थित रहे और शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाला।WhatsApp us