प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सेमीनार का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में प्रेस नोट सेमारी दिनांक 11 अप्रैल 2025 प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सेमीनार का आयोजन विद्या कम्प्यूटर एवं शिक्षण संस्थान सेमारी के तत्वावधान में आज गातोड़ जी मंदिर के सामने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सेमीनार का आयोजन सेवानिवृत्त प्राध्यापक (हिन्दी) जगदीश प्रसाद चौबीसा , राकेश मीणा , भरत जैन , अविनाश चौबीसा की

गरिमामय उपस्थित के साथ हुआ । संस्थान के निदेशक हाजाराम मीणा ने अनुसार इस सेमिनार मे 50 से अधिक तैयारी करने वाले अभ्यर्थीयो ने भाग लिया । इस अवसर पर आने वाले समय में आयोजित होने जा रही

प्रक्रियाधीन व आगामी भर्ती परीक्षाओ विशेषकर डी एल एड , चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा , पुलिस कांस्टेबल , पीटीईटी , सीईटी , तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती मुख्य परीक्षा तैयारी को लेकर सभी उपस्थित अभ्यर्थीयो को विद्वानों द्वारा निरंतर परिश्रम के महत्व , वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षा के बदलते स्वरूप एवं आत्मविश्वास , स्मार्टफोन व सोशल मीडिया का सदुपयोग , कक्षा 6 से 10 की पाठ्यपुस्तकों की प्रतियोगी परीक्षाओं में भूमिका , राज्य सरकार द्वारा विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के स्वर्णिम अवसर को अर्जुन की तरह लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने आदि विषय पर मार्गदर्शन दिया गया । कार्यक्रम के शुरूआत में हाजाराम मीणा व मैका देवी द्वारा अतिथियों एवं अभ्यर्थियों का तिलक उपरणा द्वारा स्वागत किया गया । प्रथम दिवस पर सभी को संस्थान द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई । कार्यक्रम के अंत में अतिथियों , अभिभावको व अभ्यर्थियों का आभार प्रदर्शन किया गया । पहले दिन गणित व राजस्थान सामान्य ज्ञान की कक्षाएं प्रारंभ हुई । तीन दिन निशुल्क शिक्षण रहेगा , इस दौरान प्रवेश लेने वाले अभ्यार्थियों को शुल्क में विशेष रियायत दिए जाएगी ।

रिपोर्टर जितेन्द्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!