सलूम्बर। गौ हत्या गौ तस्करी के खिलाफ ब्लॉक-नगर कांग्रेस कमेटी ने महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम सलूम्बर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें राज्य सरकार के संरक्षण में हो रही गौ-हत्या, तस्करी के सन्दर्भ में निवेदन किया गया कि विगत दिनों नागौर जिला से 72 गाडियों में ठसावस गाये भरकर पुलिस एवं
प्रशासन के संकाण में राज्य सरकार के सहयोग से उक्त गायों को गौवंश के लिये ले जाया जा रहा था जबकि उक्त सरकार गाय के नाम पर राजनीति करती है, गाय के नाम पर वोट मांगती है. गाय के नाम पर सत्ता में आती है तथा उसी गौ माता की तस्करी करते है तथा मुंह में राम व बगल में छुटी कहावत को चरितार्थ करते है और तस्करो से सांठगांठ कर चंदा वसुलते है। गत दिनों सलुम्बर में इन गाड़ियों को रुकवाने का प्रयास किया गया परनतु मौके पर पुलिस प्रशासन ने सरकार की परमिशन का हवाला देते हुये तथा उनको प्रोटोकॉल के साथ आगे भेज दिया गया, वहीं गौ माता को आगे बांसवाडा में मध्यप्रदेश राजस्थान बॉर्डर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा रुकवाना उनको गौशाला में भिजवाया गया तथा राज्य सरकार की गी हत्या को मंशा को उजागर किया। हम ऐसी सरकार के विरोध कार्यकर्ताओं द्वारा उप खण्ड अधिकारी सलुम्बर के जरिये महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन दिया जा रहा है कि सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जायें जो गौमाता के नाम पर सत्ता में आती है तथा उसी गौमाता को तस्करों के हाथों कटवाने के लिये गौ तस्करों के हाथ में दे देती है।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सलूम्बर नगर अध्यक्ष सुनील सेवक पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा नारायण लाल भोई नगर परिषद अध्यक्ष प्रधुम्न कोडिया नगर परिषद उपाध्यक्ष अब्दुल रऊफ पार्षद गुड्डू जैन किशन सिंह चूण्डावत एडवोकेट रोहित भट्ट एडवोकेट माजिद बैग मिर्जा वरिष्ठ कार्यकर्ता मौहम्मद हुसैन