सलूम्बर। गौतस्करों को गौवंश के परिवहन स्वीकृति की नियमों के विपरीत आदेश की जांच के लिए विश्व हिन्दू परिषद जिला सलूम्बर एवं गौ दल श्रीमान भजनलालजी शर्मा मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार-जयपुर के नाम सलूम्बर उप खण्ड अधिकारी
को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें गौतस्करो को गोंवंश के परिवहन की नियमों के विपरीत दी गई स्वीकृति की जाँच करने की मांग की है। प्रसंगानुसार गृह (ग्रुप-5) विभाग जयपुर का पत्र कमांक/पर9 (1) गृह-5/2025 जयपुर दिनांक 27.03.25 के संदर्भ में
विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष पूर्णेश शर्मा एवं विभाग मंत्री
एवं एडवोकेट राकेश प्रजापत और एडवोकेट रणजीत पूर्बीया एवं हिन्दू जागरण मंच जिला संयोजक शंकर भोई के अनुसार राजस्थान गौवंश वध का प्रतिषेध और अस्थाई प्रजनन या निर्यात विनिमय अधिनियम 1995 के प्रावधानो को ताक पर रखकर विधिवत जाँच किए बिना मिलीभगत कर बलदेव पशु मेला मेडता जिला नागौर से 400 गौवंश को 52 ट्रकों मे भरकर पुलिस सुरक्षा मे कत्लखानें भेजें जाने वाले गाँवंश को ट्रको मे बिना चारा पानी एंव विभागीय नियम के विपरीत ठुसठुस कर भरने से 3 गौवंश की मृत्यु भी हो गई है। जिस का विश्व हिन्दु
परिषद इन एवं समस्त सनातनी समाज षडयंत्र पुर्व की गई इस घटना की घौर निंदा करता है। इस घटना से प्रदेश की समस्त जनता, समस्त संत समाज गोभक्त एंव गौषाला संचालक स्तब्ध है। गौ-हत्याराष्ट्र हत्या, गौरक्षा राष्ट्र रक्षा,तजोराष्ट्रस्य निर्हन्ति न वीरोजयतेवृषा’ जिस राष्ट्र मे नंदी नहीं होते है उस राष्ट्र मे वीरपुरूष पैदा नही होते है। राष्ट्र के संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबडेकर की जन्मजंयती दिनांक 14 अप्रेल 2025 को बांसवाडा मे विश्व हिन्दु परिषद व अन्य संघठन ग्वालशक्ति सेना व गोपाल परिवार संघ GRCF वागड में बने वृन्दावन व अन्य सभी गौसेवा संगठनो, गौरक्षा दलो द्वारा कत्लखाने जा रहे गौवंश को रोक कर ट्रको से खाली कर वाया गया। इस पुरे प्रकरण मे गृहविभाग मेले के गौवंश विक्रय एंव परिवहन के लिए जिम्मेदार अधिकारीयो की स्पष्ट मिलीभगत है। गौतस्करो के कथन को बिना जांच सही मानकर पुलिस सुरक्षा मे परिवहन की स्वीकृति देना न केवल अपने कतव्यों के प्रति लापरवाही है बल्कि प्रदेश की जनता एंव कानून के साथ धोखा है। इस पूरे घटनाकम में प्रदेश की समस्तजनता संतसमाज गौभक्त, गौशाला संचालक एंव गोसंरक्षण के लिए प्रयासरत संगठन इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग करतेहै। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के रणजीत सिंह तंवर,जय प्रकाश भलवाड़ा,ऋषि तेली,वैभव ताजावत,मुकुल सोनी,मनोज ताजावत,विजय मीणा अन्य सभी सामाजिक धार्मिक संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।