ब्लॉक झल्लारा की उच्च माध्यमिक विद्यालयी प्रधानाचार्यों की वाकपीठ संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 सलूम्बर। जिलें के ब्लॉक झल्लारा के 36 उच्च माध्यमिक विद्यालयी प्रधानाचार्यों की सत्रांत वाकपीठ गुरूवार को संपन्न हुई। सत्रांत वाकपीठ का उद्घाटन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पारितोष शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं वाकपीठ अध्यक्ष डॉ. गोविंद सिंह शक्तावत की

अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। विशिष्ट अतिथि शिक्षक संघ राष्ट्रीय, पंचायती राज संघ, वाकपीठ प्रावि/उप्रावि

अंबेडकर शिक्षक संघ एवं ट्राइबल कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहें। उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात उपाध्यक्ष एवं नोडल प्राचार्य भगवान त्रिवेदी ने कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय के संचालन के साथ विद्यालय विकास एवं व्यवसायिक शिक्षा योजना पर विशेष वार्ता प्रस्तुत की गई।वाकपीठ कार्यकारिणी के पदाधिकारी ने सभी अतिथियों का पगड़ी उपरणा एवं

साफा बांधकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर वाकपीठ की ओर से सत्र 2024-25 में सेवानिवृत हुए प्रधानाचार्य साथियों को स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यकारणी के वरिष्ठ सदस्य एवं मुख्य ब्लोक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के उमंग भाई राकेश त्रिपाठी, नरेंद्र भाई आदि उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में माह अप्रैल 2025 में सेवानिवृत होने वाले सभी भेरूसिंह चौहान जिला अध्यक्ष शा.शि.संघ का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वाकपीठ सचिव यशवंत मेहता प्राचार्य रा. उ. मा. वि. भटवाड़ा ने किया। इस अवसर पर केशव मीणा व्याख्याता एवं अरविंद भारद्वाज उप प्राचार्य की पदोन्नति होने पर अभिनंदन किया गया। वाकपीठ कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता पारितोष शर्मा एवं गोविंद सिंह शक्तावत ने विद्यालय प्रबंधन एवं संचालन संबंधित विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। धन्यवाद एवं आभार वाकपीठ उपाध्यक्ष महावीर मीणा आमलवा ने ज्ञापित किया।

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!