बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग कार्यक्रम शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिला मुख्यालय के कारागृह में आयुर्वेद विभाग के सहयोग से बंधियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योग कार्यक्रम शुरू किया गया,इस कार्यक्रम से बंधिया का शारीरिक एवं मानसिक विकास होगा यह साप्ताहिक योग अभ्यास मंगलवार और शनिवार को होगा इस कार्यक्रम का संचालन सहायक नोडल अधिकारी आयुर्वेद विभाग जिला सलूंबर डॉ. जितेंद्र जोशी के निर्देशन में उनके योग विशेषज्ञ टीम कैलाश पटेल एवं अर्जुन सालवी द्वारा किया जाएगा!
प्रभारी जेलर भगवान सहाय मीणा और जेल स्टाफ का इसमें सहयोग रहेगा। योग सत्र में बंदियों को ध्यान, प्रार्थना, प्राणायाम, कपालभाती, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, शीतली-शीतकारी, ॐ उच्चारण एवं शांतिपाठ का अभ्यास कराया जाएगा ।

रिपोर्टर आशीष पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!