श्री राम कथा एवं सामूहिक विवाह सम्मलेन का भूमि पूजन किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़ । प्रसिद्ध तीर्थ एवं संत श्री शुकदेव मुनि जी की तपस्थली सुखानंद महादेव के निकट स्थित श्री गोपाल कृष्ण गौशाला एवं कल्पवृक्ष धाम अनोपपुरा, कनेरा घाटा क्षेत्र में 25 मई से 2 जून तक श्री राम कथा, तुलसी विवाह एवं सर्व जातीय निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मलेन का आयोजन होगा । समिति के सह सचिव रामनारायण बीर ने बताया कि कथा व्यास के रूप में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अनंत विभूषित ध्यान योगी महर्षि उत्तम स्वामी जी महाराज होंगे । आयोजन को लेकर भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ । गायत्री परिवार के भेरूलाल बगड़,तुलसीराम बांगेडा, मूलचंद कोचवा ने वैदिक मंत्रोच्चार से हवन अनुष्ठान किया तथा गौ पूजन भी किया गया । सामूहिक विवाह सम्मलेन हेतु लग्न पत्रिका लिखी गई । इस अवसर पर आसान दरिया नाथ के महंत लालनाथ महाराज, गौशाला अध्यक्ष पुष्कर कुमार शर्मा,कृष्णपाल सिंह, सतीशचंद्र राठी, आदि कार्यकर्ताओं ने हवन अनुष्ठान में आहुतियां देकर भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न किया l चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्रप्रकाश जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा सहित गणमान्य जनों को आमंत्रण देकर कथा में आने का न्योता दिया
फोटो कैप्शन । कनेरा । गोपाल कृष्ण गौशाला में भूमि पूजन करते कार्यकर्ता

रिपोर्टर: चन्द्रशेखर मेहता

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!