SBPL- 2025 का रोमांच चरम की ओर..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संवाददाता नाथूलाल सालवी

सलूम्बर जिलें में सालवी बुनकर समाज छप्पन क्षेत्र की पांच दिवसीय प्रथम टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता SBPL- 2025 के चौथे दिन पहला मुकाबला सेमीफाइनल 1st द रोयल वारियर्स v/s अदिति एलेवन के बीच खेला गया। रायल वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए अदिति एलेवन ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। द रॉयल वारियर्स ने लक्ष्य का पिछा करते हुए नजदीकी मुकाबले 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी। और अदिति एलेवन ने 4 रन से जीत दर्ज कर SBPL- 2025 के फाइनल में प्रवेश किया । पहले सेमीफाइनल में मैन ऑफ द मैच अदिति एलेवन के कप्तान कृष्णा रहे जिन्होंने 21 गेंद पर 35 रन की पारी खेली और एक विकेट लिया दूसरा मैच एलिमिनेटर शाम को MKD एलेवन और TVS राइडर्स के बीच खेला गया । MKD एलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 185 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी TVS राइडर्स की टीम 16.5 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गयी और 68 रन से मैच हार गयी । इस मैच के हीरो मैन ऑफ द मैच ऑलराउंडर धीरज सालवी बने जिन्होंने 13 गेंद पर 25 रन की पारी खेली और बौलिंग में अपने स्पेल में 3.5 ओवर में मात्र 14 रन देकर 4 विकेट झटके  22/5/2025 को SBPL- 2025 का सुबह द रॉयल वॉरियर्स और MKD एलेवन के बीच दूसरा सेमीफाइनल और शाम को फाइनल खेला जायेगा

और पढ़ें

error: Content is protected !!