ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शहर में निकाली विशाल शौर्य तिरंगा रैली*हाडा रानी की पवित्र धरा पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’ का स्वर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 रिपोर्टर नारायण सेन सलूम्बर

भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की गौरवशाली सफलता के उपलक्ष में देश भर में शौर्य तिरंगा रैली निकाली जा रही है इसी के तहत शहर के हाडा रानी की पवित्र वीर भूमि पर ऐतिहासिक विशाल शौर्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया शोर्य तिरंगा रैली शाम को 5.30 बजे रावली पोल से आरंभ होकर माहेश्वरी मोहल्ला आजाद मोहल्ला होली चौक बड़ागणपति मंदिर खटीकवाडा पुलिस चौकी बस स्टैंड का माना की सैर होते हुए पुनः रावलीपोल पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में हजारों की संख्या में महिलाएं पुरुष युवक युवतियाँ और बच्चों ने उत्साह पूर्वक अपनी भागीदारी निभाई। सर्व समाजनों के हाथों में तिरंगा लिया हुआ था। सभी नारे लगाकर सैनिकों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। सभी प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र के लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम्, के नारों से शहर की गलियां गूंज उठीं। शोर्य तिरंगा रैली में सहभागिता करने वाले सर्व समाजजन भारतीय सेना के अद्भुत पराक्रम साहस और समर्पण को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को भारत के आत्म बल और संगठन को विजयी बताया। जगह-जगह शहर में पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया। इस शोर्य तिरंगा रैली ने देश की एकता अखंड और सुरक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक की जागरूकता और सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहने का संदेश दिया है।

और पढ़ें

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

error: Content is protected !!