लवकुश संस्थान ने बारहवीं बोर्ड में रचा इतिहास*तनीषा विज्ञान तथा वंशिका वाणिज्य वर्ग में जिला स्तर पर प्रथम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। जिला मुख्यालय स्थित लवकुश शिक्षण संस्थान ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा बारहवीं बोर्ड में विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त कर जिले में अपना अनूठा परचम लहराया। संस्थान के मुख्य विभागाध्यक्ष रणधीर सिंह राठौड़ ने बताया कि संस्थान के 12वीं विज्ञान वर्ग मे कुल 150 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया जिसमें 50 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक तथा 100 विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अंक अर्जित किये वहीं वाणिज्य वर्ग मे कुल 25 विद्यार्थियों में से 8 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक तथा 16 विद्यार्थियों ने 60%से अधिक अंक अर्जित किये।संस्थान की विशेष उपलब्धि में कुल 45 बहनों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किये जों राज्य सरकार द्वारा गार्गी पुरुस्कार से सम्मानित की जायेगी।
संस्थान की तनीषा मीणा ने विज्ञान वर्ग में 94.40% अंक तथा वंशिका सुथार ने 90% अंक अर्जित कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संस्थान का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहने पर निदेशक डा. लव व्यास,प्रधानाचार्य मणिलाल शर्मा, प्रशासक अरुण चौबीसा, हिमांशु व्यास, प्रधानाचार्या जयमाला राठौड़,संस्थान प्रभारी सुरेश टेलर, सुरेन्द्र सेवक, मुकेश शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों तथा अभिभावकगण को शुभकामनायें प्रेषित की। साथ शनिवार को प्रतिभावान विद्यार्थियों को संस्थान में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!