योजनाओं और विकास कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन हो पात्र व्यक्ति को समय पर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो- राज्यपाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर,27 मई।राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े मंगलवार को सुबह सलूंबर पहुंचे, हेलीपेड पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई उसके पश्चात संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, जिला कलेक्टर अवधेश मीना, पुलिस अधीक्षक राजेश यादव,सहित अधिकारियों और सलूंबर विधायक शान्ता अमृत लाल मीणा तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर उन्होंने आम का पौध लगाया।राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में मंगलवार को सलूंबर कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गईं। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं और कार्यक्रमों की अद्यतन प्रगति तथा प्राप्त उपलब्धियों पर विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक स्तर में सुधार लाने के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाएं बहुत ही महत्वपूर्ण है।

रिपोर्टर गर्ग

और पढ़ें

error: Content is protected !!