विधायक कृपलानी की अनुशंसा पर विधानसभा की 41.35 किमी सड़क के लिए 10 करोड़ की स्वीकृति जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर। ज्येष्ठ के सबसे गर्म नौ तपे में झुलसा देने वाली गर्मी से सभी परेशान है। ऐसे में उमानिता फाउंडेशन की महिला इकाई एवं बच्चों ने आज उदयपुर की सड़कों पर भीषण गर्मी से परेशान गायों को तरबूज खिला कर कुछ हद तक उनके सूखे गले को मिठास से गिला करने की कोशिश की। फाउंडेशन की संस्थापक गुंजन शर्मा ने बताया कि जब भी वो ऑफिस से घर आती तो बहुत सी गायों को एक पेड़ के नीचे थोड़ी थोड़ी जगह में खड़ा देखती थी और उनके आस पास खाने पीने का कुछ नहीं होता था।ऐसे में उन्होंने गायों को तरबूज खिलाने का मन बनाया और पूरी महिला इकाई के साथ शहर की सड़कों पर 250 किलोग्राम तरबूज गायों को खिलाएं। गायों को चाव से तरबूज खाते देख इकाई के बच्चों के चेहरे पर खुशी थी। इसमें इकाई की सचिव विधि डूंगरपुरिया,उपाध्यक्ष ऋतु भारद्वाज एवं इशिता वर्मा का पूरा योगदान रहा।

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!