सलूम्बर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला सलूम्बर की जिला स्तरीय बैठक सलूम्बर उपशाखा भवन दुदर में दिनांक 30 मई 2025 को प्रातः10 बजे से आयोजित होगीं। जिला अध्यक्ष अम्बालाल खटीक ने बताया कि बैठक में प्रथम चरण के सदस्यता अभियान की समीक्षा,रोकड बही अंकेक्षण, विभिन्न शैक्षिक समस्याओं पर चर्चा कर आगामी रूप रेखा तैयार की जायेगी। जिला मंत्री कमल आमेटा ने बताया की उक्त बैठक मे जिला कार्यकारिणी के सलूम्बर,सेमारी, सराड़ा, जयसमन्द, झलारा,लसा डिया उपशाखाओं के अध्यक्ष, मंत्री, सभाध्यक्ष, महिला मंत्री, कोशाध्यक्ष और विशेष आमंत्रित सदस्य भाग लेंगें। बैठक में प्रदेश पर्यवेक्षक के रूप में जयमाला पानेरी का मार्ग दर्शन प्राप्त होगा। यह जानकारी राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला सलूम्बर मीडिया प्रभारी नरेश चाष्टा ने दी।