स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए योग आवश्यक, निरोगी बनने का किया आह्वान” : वार सिंह – अतिरिक्त जिला कलेक्टर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत कॉमन योग प्रोटोकॉल काउंटडाउन कार्यक्रम जिला प्रशासन,आयुष विभाग, पतंजलि योग समिति एवं अन्य स्वयंसेवी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर 14 स्थित गोवर्धन सागर पाल पर उत्साह के साथ आयोजित हुआ। योगाभ्यास के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों,  महिलाओं एवं योग साधकों ने भाग लिया। योग सत्र का मंच संचालन राजस्थान विद्यापीठ की सहायक आचार्य डॉ शुभा सुराणा द्वारा मिनट-टू-मिनट कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार करवाया गया। योग प्रोटोकॉल के आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास योगी अशोक जैन, पूरण सिंह राठौड़, देवाराम राजपुरोहित एवं गौरव भट्ट आदि योग प्रशिक्षकों द्वारा करवाया गया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला समन्वयक व अतिरिक्त जिला कलेक्टर वार सिंह ने उदयपुवासियों से स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए योग को दैनिक चर्या में शामिल कर नित्य योग करते हुए निरोगी बनने का आह्वान किया। आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक एवं नोडल अधिकारी डॉ. राजीव भट्ट ने बताया कि योग शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियों के तहत जिला स्तरीय योग प्रोटोकॉल का मिनट-टू-मिनट पूर्वाभ्यास 20 जून 2025 तक उदयपुर के विभिन्न ऐतिहासिक व पर्यटक स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने आग्रह किया कि अधिकाधिक आमजन योग के प्रति जागरूक होकर स्वस्थ जीवनशैली अपना कर लाभ प्राप्त कर योग अभियान को सफल बना सकते हैं। वैद्य औदीच्य ने बताया कि योगाभ्यास कार्यक्रम में हनुमान प्रसाद जिंदल, जिग्नेश शर्मा, सुरेश पालीवाल, दरब सिंह बघेल, प्रेम जैन, शारदा जालौरा, हितेश चौबीसा, डॉ संजय माहेश्वरी, डॉ भानु जैन, डॉ विक्रम मेनारिया, मनोहर सिंह राठौड़, सरला जोशी, मैना जैन आदि योगाचार्यगण की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही व इस अभियान में सक्रिय रूप से सराहनीय सहयोग कर रहे हैं। गोवर्धन सागर पाल का शांत, प्राकृतिक और ऐतिहासिक वातावरण योग अभ्यास के लिए अत्यंत अनुकूल सिद्ध हुआ। उपस्थित पर्यटकों ने योग सत्र के बाद स्थल के सौंदर्य का भी आनंद उठाया, जिससे यह आयोजन योग और पर्यटन के समन्वय का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया।

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!