जल स्वावलंबन पखवाड़ा- टोडा मे प्रथम दिवस कलश यात्रा एवम् जल स्रोत सफाई कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में आज दिनांक 05/06/2025 को  टोडा गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर सरकार द्वारा घोषित जल स्वावलंबन पखवाड़ा के अंतर्गत प्रथम दिवस कलश यात्रा एवम् जल स्रोत सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।दो स्तरों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पंचायत स्तर पर टोडा से तालाब और शिव मंदिर से हवीना बावसी मंदिर स्थित स्नान घाट तक कलश यात्रा निकाली गई।यात्रा में ग्राम पंचायत द्वारा चल रही नरेगा योजना लाभार्थी श्रमिक, मेट तथा टोडा ग्राम पंचायत के सरपंच गाँधी मीणा सचिव सुर्यप्रकाश मेहता ldc खुशीराम मेहता,पूर्व सरपंच रमेश मीणा,राजेश कुमार मेहता, उपसरपंच,जितेन्द्र‌ मेहता,निजय मेहता,जिशन मेहतासंजय मेहता, दुर्गेश गर्ग, प्रतापी लाल तथा वार्ड पंच शामिल हुए।दूसरा कार्यक्रम वीर हनुमान मंदिर से तालाब तक कलश यात्रा निकाल कर किया गया।यह भी सभी श्रमिकों ने हिस्सा लिया।साथ ही सभी जल स्रोतों पर साफ सफाई का कार्य किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण,स्वच्छता,ओर सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

रिपोर्ट दुर्गेश गर्ग

और पढ़ें

error: Content is protected !!