सलूम्बर। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्तागणों द्वारा न्यायालय परिसर में शीशम का पौधा लगाया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला बार एसोसिएशन सलूंबर द्वारा बार एसोसिएशन अध्यक्ष कमल बाहेती के नेतृत्व में अधिवक्तागणों द्वारा न्यायालय परिसर में शीशम का पौधा लगाया गया एवं उचित देखभाल की जिम्मेदारी ली गई। अधिवक्ता बंधुओं से एवं जिलावासियों से आग्रह करते हुए कहा कि अपने-अपने घर पर और उचित स्थानों पर एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी उचित देखभाल करें।