तालाब पर अपशिष्ट डालने वाला तत्काल गिरफतार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों के धरपकड अभियान के तहत परबत सिंह अति. पुलिस अधीक्षक एवं गजेन्द्र सिंह राव पुलिस उप अधीक्षक के मार्गदर्शन में थानाधिकारी दीपक बंजारा की टीम द्वारा आज 8 जून को प्रकरण संख्या 262/2025 धारा 298 बीएनएस में दिपेश्वर तालाब में अपशिष्ट डालने वाले अभियुक्त ईशाक मोहम्मद पिता अब्दुल लतीफ उम्र 66 साल निवासी बापु गली प्रतापगढ को गिरफ्तार किया गया। विरेन्द्र सिंह पिता गोविन्द सिहं राठौड निवासी भाटपुरा ने प्रकरण दर्ज करवाया कि दिनांक 07.06.2025 को शाम को दिपेश्वर तालाब पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अपशिष्ट पदार्थ फेंका गया। रिपोर्ट पर थाना प्रतापगढ पर प्रकरण संख्या 262/2025 धारा 298 बीएनएस में दर्ज दर्ज कर अज्ञात मुलजिमानों की तलाश प्रारम्भ की गई। गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल के आस पास लगे करीब 150 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये। कैमरों व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान की गई तो दिपेश्वर तालाब में अपशिष्ट पदार्थ फेंकने वाला ईशाक मोहम्मद पिता अब्दुल लतीफ उम्र 66 साल निवासी बापु गली प्रतापगढ होना पाया गया। जिस पर आरोपी ईशाक मोहम्मद को डिटेन कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की गई तो स्वंय द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया। जिस पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर अनुसंधान जारी है।

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!