स्थित श्रीसान्डेश्वर महादेव मन्दिर में अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों की आत्मा की शांति के लिए व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना से संपूर्ण गीता का परायण किया। गीता प्रचारक गोपाल कनेरिया ने बताया कि गीता मर्मज्ञ संतोषदीदी गौभक्त गीता प्रेमी संपतलाल
माहेश्वरी राधा माहेश्वरी गिरधारी लाल बारहट मंजू कुमावत पूर्णिमा व्यास द्वारा संपूर्ण गीताजी का परायण किया गया । पाठ के अंत मे सभी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शांति पाठ महामृत्युंजय मंत्र व गायत्री मंत्र के सामूहिक जप किये गये तथा दीपक जलाकर सामूहिक प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मन्दिर महंत बालमुकुंद शर्मा ने इस आयोजन मे पूर्ण सहयोग प्रदान किया संतोषदीदी व डॉ कमल मेहरा की ओर से गायों को हरा चारा खिलाया गया। मंदिर में दीपदान कर महादेव जी को पुष्पांजलि अर्पित कर सर्व शांति कल्याण की प्रार्थना की गई।साण्डेश्वर मंदिर समिति से रमेश जैन चौसर माली नितेश नागदा रामचंद्र शांति लाल मन्नू भाई सिंधी शैलेन्द्र सिंह ने सहयोग किया। इस अवसर कई भक्तजन उपस्थित थेWhatsApp us