विश्व रक्तदाता दिवस 2025’’ के उपलक्ष्य में वंडर सीमेंट लि. में हुआ रिकाॅर्ड 265 यूनिट रक्तदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
निंबाहेड़ा। वंडर सीमेंट लि. में *‘‘विश्व रक्तदाता दिवस 2025’’* के उपलक्ष्य में कम्पनी के अस्पताल में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का शुभारम्भ कम्पनी के *यूनिट हेड नितिन जैन एवं श्री सांवलिया जी राजकीय सामान्य चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़ की ब्लड बैंक टीम के डाॅ. रोहित धाकड द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस दौरान अतिथियों ने शिविर का अवलोकन कर समस्त रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया तथा अवलोकन के उपरान्त यूनिट हेड नितिन जैन ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा की हर स्वस्थ्य व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए ताकि जरुरतमंदों को रक्त उपलब्ध हो सके। शिविर में वंडर सीमेंट लि. के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न ठेकेदारों, श्रमिकों सहित काॅलोनीवासियों एवं ग्रामवासियों ने रक्तदान शिविर में कुल 265 यूनिट रक्तदान कर इस आयोजन को सफल बनाया। इस शिविर में नर्सिग काॅलेज, निम्बाहेड़ा के प्राचार्य अमर यादव ने भी 46 वीं बार रक्तदान किया।
वंडर सीमेंट के यूनिट हेड नितिन जैन ने बताया कि वंडर सीमेंट लि. के सहयोग से अब तक ग्यारह रक्तदान शिविरों द्वारा राजकीय चिकित्सालयों की ब्लड बैंक टीम को कुल 2246 युनिट रक्त उपलब्ध करवाया जा चुका हैं। साथ ही कम्पनी द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूर्ण सहयोग किया जाता रहा है। वंडर सीमेंट लि. के सहयोग से जिला चिकित्सालय, निम्बाहेड़ा में वंडर सीमेंट ब्लड बैंक का निर्माण कार्य करवाया गया हैं, जो कि निम्बाहेड़ा क्षेत्रवासियों के लिये बहुउपयोगी साबित होगा साथ ही चिकित्सालय में ओ.पी.डी. विंग का नवीनीकरण कार्य करवाकर लागों को उच्च स्तर की सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य भी कम्पनी द्वारा किया गया है। नर्सिंग काॅलेज, निम्बाहेड़ा में विद्यार्थियों के लिये फर्निचर उपलब्ध करवाया गया है। वंडर सीमेंट लि. द्वारा परियोजना क्षेत्र के राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों के नवीनीकरण का कार्य करवाया गया है तथा आस-पास के ग्रामों में साप्ताहिक स्वास्थ्य जाॅंच शिविर एवं स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम भी नियमित रुप से आयोजित किये जा रहे हैं। रक्तदान शिविर वंडर सीमेंट के महा प्रबन्धक (एच.आर.) कपिल व्यास एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ विश्वास जैन के संयोजन में श्रीसांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़ की ब्लड बैंक टीम के सोहन नायक एवं उनके सहयोगी कन्हैयालाल धाकड़, शहजाद हुसैन,मोईनखान, लोकेश शर्मा, राहुल शर्मा,महेश कुमार गढ़वाल,भानुमंगल,सीमा सहित चिकित्सा टीम के सदस्यों ने रक्तदान शिविर सम्पन्न कराया
रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’