राजस्थान शिक्षक संघ ( राष्ट्रीय) ने जताया शोक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। राजस्थान शिक्षक संघ ( राष्ट्रीय) जिला सलूंबर की जिला कार्यकारिणी , समस्त उप शाखाओं की कार्यकारिणी एवं संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं ने हाल ही में देश के अहमदाबाद शहर में प्लेन क्रैश की जो दुखद घटना 12 जून को घटित हुई है उस पर अपनी गहरी संवेदना एवं शोक प्रकट किया है। जिला अध्यक्ष अंबालाल खटीक ने बताया कि देश के इतिहास में यह प्लेन क्रैश अब तक की सबसे बड़ी दुर्घटना साबित हुई है इसमें हमारे देश के साथ-साथ विदेश के नागरिक भी मौत की बलि चढ़े हैं। जिला मंत्री कमल आमेटा ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए बताया है कि इस मार्मिक दुर्घटना में हमने राजस्थान के 12 से अधिक लोगों को खोया है हमने बच्चे ,युवा तथा बुजुर्गों को असमय खो दिया है। हम सभी परमात्मा से सभी दिवंगत आत्माओं को मोक्ष प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं। संगठन भारत सरकार से भी अपील करता हैं कि इस दुर्घटना की गहनता से जांच होनी चाहिए एवं दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस अवसर पर संगठन के सभी कार्यकर्ता में 2 मिनट का मौन धारण कर सभी दिवंगत आत्माओं के शांति की प्रार्थना की। यह जानकारी संगठन जिला मीडिया प्रभारी नरेश चाष्टा ने दी

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!