नि:शुल्क संकर मक्का बीज के मिनी किट किए वितरित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झल्लारा (भबराना), झल्लारा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भबराणा में सोमवार को भबराना मण्डल अध्यक्ष भवानी सिंह, महामंत्री महेंद्र सिंह गोपावत की उपस्थिति में ग्रामीणों को नि:शुल्क संकर मक्का बीज के मिनी किट वितरित किए गए। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के बाद कृषि विभाग की तरफ से जनजाति कृषक वर्ग एवं गैर जनजाति कृषक के लघु सीमांत कृषक वर्ग को जन आधार के माध्यम से ग्रामीणों को नि:शुल्क संकर मक्का बीज के मिनी किट वितरण किया गया । इस अवसर पर सरपंच केशव लाल मीणा, कृषि पर्यवेक्षक विजयपाल डामोर ने बताया कि मक्का किस्म DHM 121 जो 100 से 110 दिन में पककर तैयार होती है। इस अवसर पर ग्रामीणजन रघुनाथ सिंह, तख़त सिंह, गौतम सिंह, सोम लाल मीणा, प्रभुलाल मेघवाल, मुकेश मेघवाल, शंकर एवं महिलाएं माैजूद रही।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!