11वा अंतरास्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले के सेमारी गांव के पीएम श्री विद्यालय में 11वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया इस कार्यक्रम में तहसीलदार डूंगर लाल प्रजापत विकास अधिकारी रिपु सूदन सिंह सी बी ई ओ माया बजाड़ प्रदीपजी चौबीस भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कलाल सरकारी कार्मिक एवं ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और सभी प्रकार के योग करके अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को अच्छा बनाने का प्रयास किया और इसमें बताया गया कि हर साल 21 जून को दुनियाभर के लोग अंतर्राष्ट्रीय योग मनाते हैं. योग करने से व्यक्ति में एक नई शक्ति का संचार होता है, जो आपके हर बॉडी पार्ट को हेल्दी रखने का काम करता है. इसके साथ ही ये आपके शरीर के 7 चक्रों को भी प्रभावित करता है योग दिवस महज अन्य दिवसों की तरह एक साधारण दिवस नही है अपितु यह सच्चे अर्थों में मानवता के उत्कर्ष का उत्कृष्ट साधन है। इस वर्ष योग दिवस की थीम योग फ़ॉर ह्यूमैनिटी’ रखी गई है। योग का मानवता से गहरा नाता है। कोरोना काल के समय भी मानवता का सबसे ज्यादा किसी ने साथ दिया तो वह योग ही है जिसने मनुष्य को संकट की इस घड़ी में तन, मन, धर्म व संस्कृति से जोड़े रखा। जब संसार की सभी चिकित्सा पद्धतियां जवाब दे गई तब केवल योग ही मानवता का सहारा बन कर उभरा। जिसने भी योग को अपनाया वह मानवता के महत्व को समझने लग गया।योग कई बीमारियों की एक औषधि हैं इसे सौ तालों की एक चाबी कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। आज भारत ही नही बल्कि सम्पूर्ण विश्व इसके महत्व को तेजी से समझ रहा है। यह विश्व की मानवता को जोड़ने वाला साधन है। आज कम उम्र में लोग कई बीमारियों व व्याधियों के शिकार हो रहे है जैसे- थायराइड, मधुमेह, रक्तचाप, माइग्रेन व तनाव इत्यादि। नियमित दिनचर्या में योगाभ्यास से इन रोगों का इलाज संभव है साथ ही मानसिक शांति व मानवता से जुड़ाव भी मुख्य विशेषता है। अन्य वस्तुएं आप सभी से अलग करेंगी लेकिन योग आपको मानवता के साथ-साथ संस्कृति, सेहत, समर्पण व देश सेवा से जोड़ेगा। किसी ने सच ही कहा है- योग भगाये रोग।कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर जी ने किया

रिपोर्टर जितेन्द्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!