प्रतापगढ़ पूर्व राजघराने के महाराज जयसिंह सिसोदिया को दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ पूर्व राजघराने के महाराज जयसिंह सिसोदिया के देवलोकगमन के बाद शुक्रवार राजमहल परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उत्तरप्रदेश स्थित काला कांकर निवास पर उनका 64 वर्ष की आयु में श्रीजी शरण हो गया। गमगीन माहौल में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उनके पुत्र भुवन्यु सिंह और राज परिवार उपस्थित था। परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में ये आघात सहने और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रभू से प्रार्थना की गई l
श्रद्धांजलि सभा में मेवाड़ पूर्व राजघराने के विश्वराजसिंह मेवाड़ (उदयपुर), टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड) के मनुजेंद्र शाह अरनोद के जयराज सिंह सेवा निवृत कर्नल धमोत्तर के ब्रजराज सिंह धरियावद के भानुप्रताप सिंह राणावत सहित विभिन्न राजवंशों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कानूनी सलाहकार वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद कुमार डया ने सिसोदिया के जीवन के विभिन्न पहलुओं को स्मरण करते हुए उन्हें संयम शिष्टाचार और मर्यादा का प्रतीक बताया। श्रद्धांजलि सभा में राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के संभाग प्रभारी डी.डी. सिंह राणावत, वरिष्ठ अधिवक्ता केशरसिंह बाठी, अम्बिका बाणेश्वरी संस्थान के दिग्विजय सिंह चिकलाड़ सहित नगर के कई प्रतिष्ठित नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए पत्रकार चन्द्रशेखर मेहता ने कहा ” महाराज जयसिंह ने प्रतापगढ़ की रेल्वे लाइन की मांग पूरे ज़ोरदार तरीके से उठाई थी l उस समय केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री दिग्विजय सिंह को प्रतापगढ़ लाए। उनका स्वागत सम्मान के बाद प्रतापगढ़ को रेल्वे से जोड़ने की मांग रखी थी l महाराज जय सिंह को प्रतापगढ़ प्रगति संघ के अध्यक्ष और प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा मुम्बई में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया था l

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!