
नगर मंडल अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष धुलाजी भोई एवं भाजपा नेता सुन्दर जैन रहें। सभा के मुख्य वक्ता भगवती लाल सेवक ने भारतीय जनता पार्टी के मोदी सरकार के 11 वर्ष के अमृतकाल संकल्प से सिद्धि पर प्रकाश डाला एवं इस अभियान के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ताओं को देशभर में जाकर केंद्र की मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का सन्देश
दिया,साथ ही कांग्रेस शासन के दौरान हुई विफलताओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की। भाजपा नगर अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा ने बताया कि भाजपा एक पार्टी ही नहीं अपितु एक परिवार हैं एवं कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों का सुशासन युवा एवं प्रत्येक वर्ग के लिए सौभाग्यशाली है, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में नेतृत्व प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी का प्रयास है कि जो संकल्प पार्टी की स्थापना के समय लिया गया था वो सभी संकल्प सिद्ध हो और राम मंदिर धारा 370 जैसे कई संकल्प सिद्ध हुए भी हैं। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि धुलाजी भोई सुन्दर जैन ने भी सम्बोधित किया। धन्यवाद ज्ञापित कार्यक्रम संयोजक निरंजन पटेल ने किया। इस अवसर पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पल कार्यकर्त्ताओं को योग पूर्वाभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम संयोजक हरीश पटेल ने बताया कि भाजपा नगर मण्डल सलूम्बर द्वारा योग दिवस की पूर्व संध्या पर योग पूर्वभ्यास योग गुरु डॉ अनिल गुर्जर के निर्देशन में किया गया।सभा में गजेन्द्र शाह महावीर जैन पुष्पेंद्र सोनी बद्री लौहार मांगी लाल गाँछा अखिलेश बाहेती रामचंद्र सालवी पार्षद कपिल लड्ढा अंजलि गांच्छा सुषमा राठौड़ कलावती जैन अरुण चौबीसा महेश सोनी जगदीश गन्धर्व अरविन्द सिंह राठौड़ नरेन्द्र सुथार हार्दिक बाहेती मनीष जैन धनपाल जैन जीतेन्द्र मीणा मोहिब रजा उपस्थित रहें। सभा का संचालन जयेश चौबीसा ने कियाWhatsApp us