आर-कैट एमएलएसयू में स्मार्टफोन फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर। आर-कैट, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में हाल ही में एक रोचक और जानकारीपूर्ण स्मार्टफोन फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला डीओआईटी एंड सी राजस्थान सरकार की पहल ऐईसा के अंतर्गत, तथा द ओपन स्पेश सोसाइटी द्वारा समर्थित थी।
कार्यशाला का नेतृत्व प्रसिद्ध फोटोग्राफी विशेषज्ञ शोभित तिवारी ने किया, जिन्होंने स्मार्टफोन फोटोग्राफी के उन्नत पहलुओं जैसे कि आई एस ओ अपर्चर, शटर स्पीड, कंपोज़िशन, कलर ग्रेडिंग, पैनोरमा, मैक्रो व्यू और प्रोडक्ट शूट की तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी। प्रतिभागियों को स्मार्टफोन के माध्यम से पेशेवर फोटोग्राफी करने के व्यावहारिक सुझाव भी दिए गए।
जीवन राम मीणा, एसीपी डीओआईटी एंड सी ने फोटोग्राफी के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि स्टार्टअप फाउंडर्स के लिए स्मार्टफोन फोटोग्राफी किस प्रकार ब्रांडिंग और डिजिटल प्रस्तुति में सहायक हो सकती है।
इस कार्यशाला में कॉलेज छात्रों और स्टार्टअप उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टवाई फेम दिदी वाले फूड और बेवेरगेज और चीनु बाईक जैसे प्रमुख स्टार्टअप्स भी इस आयोजन में शामिल हुए आई स्टार्ट राजस्थान टीम से प्रेम कुमार, गौरव त्रिवेदी और उदय सामरिया ने भी इस कार्यशाला में भाग लिया और उपस्थित प्रतिभागियों से संवाद किया।
कार्यक्रम का समापन एक रोचक प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने कार्यशाला की व्यावहारिक उपयोगिता की सराहना की और भविष्य में इसे अपने स्टार्टअप या व्यक्तिगत प्रोजेक्ट्स में लागू करने की इच्छा जताई

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!