चौधरी मेवाड़ा कलाल समाज सेवा संस्थान उदयपुर शहर इकाई ने किया 110 उत्कृष्ट छात्रों का सम्मान व करियर काउंसलिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 उदयपुर। चौधरी मेवाड़ा कलाल समाज सेवा संस्थान उदयपुर शहर इकाई द्वारा प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह एवं करियर काउंसलिंग का आयोजन शहर में स्थित चौधरी मेवाड़ा कलाल समाज सेवा संस्थान चित्रकूट नगर में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष लोकेश चौधरी एवं अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी उदयपुर शहर इकाई थे। समारोह के विशिष्ट अतिथि संरक्षक श्याम सुंदर चौधरी एवं दयालाल चौधरी पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी थे। समारोह में 110 प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया और करियर काउंसलिंग की गई।मीडिया प्रभारी रमेश चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत इष्ट देव सहस्त्रबाहु मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया एवं स्वागत के लिए अतिथियों भामाशाहओ को ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया 12th 10th की 100 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया एवं सबसे अधिक अंक प्राप्त करने में 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान पर लक्ष्यराज चौधरी 93.4 अंक प्राप्त कर 11001 द्वितीय खुशी चौधरी 93.2 प्रतिशत एवं हर्षित चौधरी 93.2 प्रतिशत 5001 दोनों को दिया एवं तृतीय पुरस्कार हिमांशी चौधरी जो कि92.8 प्रतिशत पर 3001रू़ एवं कक्षा 10वीं प्रथम पुरस्कार सुरभि चौधरी राशि 11001 द्वितीय स्नेहा चौधरी 5001 तृतीय पुरस्कार चिराग चौधरी 3001 राशि वह मोमेंटो और सर्टिफिकेट देखकर के सम्मानित किया गया।
संरक्षक श्याम सुंदर चौधरी ने कहा कि प्रतिभावान छात्रों को प्रोत्साहित करने हेतु इस कार्यक्रम की महत्ता बहुत आवश्यक है इसी प्रकार हमारे केंद्रीय अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने कहा कि प्रत्येक छात्रों को 6 घंटे पढ़ना चाहिए उन्हें आसानी से सफलता मिलेगी
इकाई के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा आयोजन कमेटी एवं केंद्रीय कमेटी एवं भामाशाहों पत्रकारो का धन्यवाद आभार व्यक्त किया साथ ही उन सभी प्रतिभागी छात्रों को छात्राओं को ढोल नगाड़े के साथ ऊपर छतरी लगाई गई और उनका अभिनंदन किया गया अंत में एक टेब का ड्रा निकाला गया जिसमें सभी प्रतिभागियों की उपस्थिति को निश्चित करने हेतु ड्रा किया गया
एवं साथ आगामी आगामी तृतीय प्रतिभावान सम्मान समारोह के लिए श्सोहनलाल मेवाड़ा ने 95 से ऊपर 12वीं में आने वाले को स्कूटी एवं दसवीं व बारहवीं में 95 प्रतिशत अंकों लाने वाले को टेब दिया जाएगा संचालन करते हुए पुष्कर चौधरी एवं डॉ़ं पुष्कर चौधरी को भी पहले अंग्रेजी स्पोकन क्लासेस के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया
इसमें विष्णु चौधरी सतीश जी मेवाड़ा दुष्यंत चौधरी और पुष्कर चौधरी महेश चौधरी संजय चौधरी शांतिलाल चौधरी धनराज चौधरी भूपेश चौधरी आदि ने समय का दान करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में केंद्रीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष अशोक चौधरी संगठन मंत्री विकास चौधरी कुराबड बंबोरा के इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी गिर्वा के अध्यक्ष इंद्रलाल चौधरी गोगुंदा केअध्यक्ष रतनलाल चौधरी लसाडिया इकाई के चन्द प्रकाश चौधरी थे। काउंसलिंग दौरान बताया गया कि किस फील्ड में किसको जानार चाहिए इस प्रकार के छात्र-छात्राओं के बीच बैठकर उनका मार्गदर्शन किया।अंत में सभी सदस्यों ने पदाधिकारी केंद्रीय पदाधिकारी ने संयुक्त भोज कर कार्यक्रम का समापन किया।

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!