गृह जिला सलूंबर में स्थानांतरण हेतु विकल्प पत्र की मांग को लेकर शिक्षकों ने दिया ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर । राजस्थान में नए जिले बनने से सभी विभागों में पदस्थ कर्मचारियों के गृह जिले बदल गए।अन्य विभागों द्वारा विकल्प पत्र भरवाए गए जिससे उनके कार्मिक अपने गृह जिले में आ गए,लेकिन शिक्षा विभाग में अभी तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं हुई हे।सलूंबर जिले के वे सभी कार्मिक जिनका गृह जिला पहले उदयपुर था और नए जिले बनने के बाद उनका गृह जिला सलूंबर हो गया,सभी इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को जिला कलक्टर सलूंबर के माध्यम से ज्ञापन दिया।इससे पूर्व में भी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ये मांग उठाई गई हे। शिक्षकों का कहना हे कि यदि भविष्य में स्थानांतरण प्रक्रिया के माध्यम से वे अपने गृह जिले में आते हे तो वरिष्ठता,पदोन्नति संबंधित अन्य सभी विभागीय प्रक्रियाओं में उन्हें लाभ नहीं मिलता।शिक्षकों का कहना हे कि कई बार इस बारे में सरकार को इस मामले में अवगत करवाया गया है । यदि जल्दी ही इसका कोई समाधान नहीं निकाला तो शिक्षक धरना प्रदर्शन करेंगे और कोर्ट की शरण में जाएंगे।ज्ञापन में सलूंबर जिले के प्रत्येक ब्लॉक से शिक्षक शामिल हुए जो अभी उदयपुर में पदस्थापित हैं।ज्ञापन में लक्ष्मणलाल भाजपा मंडल अध्यक्ष जयसमंद,शिक्षक हीरालाल पटेल,नानालाल मीणा,राजमंगल सालवी भबराना,लक्ष्मण मीणा सलूंबर,विजय कुमार मीणा सराडा,मणीशंकर मीणा सेमारी,सन्तोष अहारी सेमारी,भेरूलाल मीणा लसाडिया,भेरूलाल मीणा जयसमन्द आदि लगभग 110 शिक्षक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर  नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!