लगातार चौथी बार जिलाध्यक्ष बने शंकर कुम्हार l

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जिला शाखा सलूम्बर के चुनाव, पर्यवेक्षक बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष भरत पटौत एवं निर्वाचन अधिकारी बांसवाड़ा जिला मंत्री मुकेश कुमार भट्ट द्वारा संपादित कराये गये l जिलाध्यक्ष पद पर शंकर लाल कुम्हार को लगातार चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित किया गया l कुम्हार *2015 से 2019* *2019 से 2022* और *2022 से 2025* तक उदयपुर जिले मे तीन कार्यकाल तक जिलाध्यक्ष रहे और अब सलूम्बर जिला अलग बन जाने से यहां के प्रथम जिलाध्यक्ष बने l इस प्रकार कुम्हार लगातार चौथी बार जिलाध्यक्ष बने l जिला मंत्री के पद पर राजेंद्र कुमार मीणा, जिला उपाध्यक्ष के पद पर सुश्री मीना भंवरा, कोषाध्यक्ष के पद पर नन्द किशोर नागदा, जिला संगठन मंत्री के पद पर श्रीमती दिव्या मीणा निर्विरोध निर्वाचित हुए l निर्वाचन कार्यक्रम मे ग्राम विकास अधिकारी संघ उदयपुर के जिलाध्यक्ष कमलेश सेन, जिला मंत्री हितेश पालीवाल, पूर्व जिला मंत्री हरिश सुथार, पूर्व कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्र व्यास, पूर्व गिर्वा ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश पंचोली, नितेश सुथार, बांसवाड़ा से अश्विनी ठाकुर, सज्जनगढ़ से मुकेश कलाल सहित उपशाखा जयसमंद, झल्लारा, लसाडिया, सलूम्बर, सराड़ा एवं सेमारी के अध्यक्ष, मंत्री, जिला प्रतिनिधि सहित पूरी कार्यकारिणी उपस्थित रही l निर्वाचन के बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचित कार्यकारिणी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई l श्री कुम्हार ने अपने 10 वर्षो के कार्यकाल मे ग्राम विकास अधिकारियो की हर समस्या को उच्च स्तर तक उठाते हुए उसके समाधान की कोशिश की l लगभग 300 ग्राम विकास अधिकारियो के सीसीए कार्यवाही ड्रॉप कराई, रुकी वेतन वृद्धि तक दिलाई, निलंबित व एपिओ रहे काफ़ी विडियो को बहाल भी कराया lअधिकारी वर्ग से सौहार्दपूर्ण वातावरण मे कार्य कराया और जरूरत पड़ने पर अधिकारियो को आईना दिखाने मे भी पिछे नहीं रहे l निर्वाचन के बाद जिलाध्यक्ष कुम्हार ने सभी को आभार व धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसा सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता कि लगातार बिना किसी विरोध के एक ही व्यक्ति पर विश्वास किया जाये और सभी को आश्वस्त किया कि जिस प्रकार विगत 10 वर्षो से साथियो की एक सेवक बनकर सेवा की, वैसे ही आगे भी एक सेवक बनकर ही आपके लिये काम करता रहूंगा और हर समय आपके हर सुख दुःख मे साथ निभाता रहूंगा, इन 10 वर्षो की सफलता संघ के प्रत्येक साथी के नाम और उनको समर्पित व जो भी कमियाँ रही उनकी जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष होने के नाते मै लेता हूँ l

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!