सलूंबर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिला अस्पताल का नाम किसी व्यक्ति विशेष को देने कीफ़िराग में नाम बदलने को लेकर  कांग्रेस ने किया विरोध बोले- किसी महापुरुष या हाड़ा रानी के नाम पर रखा जाए सलूंबर में प्रस्तावित जिला अस्पताल का नाम बदलने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। सलूंबर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया है। कांग्रेस कार्यकर्ता का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने आदिवासी क्षेत्र की मांग पर इस अस्पताल की सौगात दी थी। वित्तीय स्वीकृति भी उसी सरकार ने दी थी। निर्माण कार्य की नींव भी उसके कार्यकाल में रखी गई थी। अब भाजपा सरकार इस अस्पताल का नाम स्वर्गीय अमृतलाल मीणा के नाम पर रखने की तैयारी में है कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे गंदी राजनीति बताया है। पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा का कहना है कि सलूंबर आदिवासी बहुल क्षेत्र है। यहां कई स्वतंत्रता सेनानी और महापुरुष हुए हैं। यह वीरांगना ह्यड़ारानी की धरती है, जिनका बलिदान पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। ऐसे में अस्पताल का नाम किसी स्वतंत्रता सेनानी, महापुरुष या हाड़ारानी के नाम पर रखा जाना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर अस्पताल का नाम स्वर्गीय अमृतलाल मीणा के नाम पर रखा गया तो न केवल कांग्रेस, ही नही बल्कि सलूंबर की आम जनता भी इसका विरोध करेगी विरोध सड़कों पर उतरकर किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह धारोद, बोम सदस्य जगदीश भण्डारी, नगर अध्यक्ष सुनील सेवक, नगर परिषद सभापति प्रधुम्न कोडिया, उप सभापति अब्दुल खुफ खान, पूर्व प्रधान देवी लाल मीणा, कन्हैया लाल मेहता, जिला सचिव लक्ष्मीकान्त शर्मा, नारायण भोई, गणेश त्रिवेदी, अशोक मीणा, मण्डल अध्यक्ष धूल सिंह चिबोड़ा, इरशाद बबलू, मनोज कडुणी, पार्षद राम भरोसे पुरोहित, नरेश जैन, फिरोज मंसूरी, किशन सिंह चुण्डावत, महिपाल जैन, महेंद्र सिंह बस्सी, मुकेश चौबीसा, निलेश पूर्विया, देवी लाल मीणा मौजूद रहे कांग्रेस नेता बोले-भाजपा बताए कि स्वर्गीय विधायक ने कौन से अच्छे कार्य कि प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि उदयपुर में महाराणा भोपाल चिकित्सालय इसलिए लिखा गया है उन्होंने पूरी जमीन दान दी थी। वहीं वल्लभनगर भींडर में भी पूर्व गृहमंत्री गुलाब सिंह शक्तावत ने अपने क्षेत्र को विकासशील बनाने के लिए पूरा प्रयत्न किया और वह स्वतंत्रता सेनानी रहे, इसलिए उनके नाम से अस्पताल संचालित है। बाकी सलूंबर में स्वर्गीय विधायक ने ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिससे उनका नाम रोशन हुआ है। शर्मा ने बताया कि स्वर्गीय विधायक किस कारण जेल गए, यह भी सभी को पता है और भी कई कारण हैं, जो सलूंबर की जनता जानती है। भाजपा बताए कि सवर्गीय विधायक ने कौनसे अच्छे काम किए हैं, फिर नाम लिखे, हमें कोई आपत्ति नहीं होगी। भाजपा कार्यकर्ता भी नहीं चाहते हैं कि जिला चिकित्सालय का नाम स्वर्गीय विधायक अमृतलाल के नाम से हो। कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझे व्यक्तिगत फोन करके बताया कि तुम लोग विरोध करो, हम तुम्हारे साथ हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!