उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 से सम्बन्धित दर्ज प्रकरण में पूर्व आर.पी.एस.सी. सदस्य बाबूलाल कटारा के सहयोगी कुन्दन कुमार पण्ड्या की पुत्री रिद्धी पण्ड्या, भतीजा नैतिक पण्ड्या एवं भतीजी नेहा पण्ड्या गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिनांक 11/7/2025 अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, ए.टी.एस. एवं एस.ओ.जी. वी.के. सिंह ने बताया कि अनुसंधान से आये तथ्यों के आधार पर उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक प्रकरण पुलिस थाना एस.ओ.जी. में तत्कालीन आर.पी.एस.सी. सदस्य बाबूलाल कटारा से लिखित परीक्षा से पूर्व प्राप्तशुदा लीक प्रश्न उतर प्रकरण में गिरफ्तारशुदा अभियुक्त कुन्दन कुमार पण्ड्या पुत्र स्व. दिनकर पण्ड्या निवासी ब्राह्मण बस्ती, टामटीया तहसील सागवाडा पुलिस थाना वरदा जिला डूंगरपुर हाल तृतीय श्रेणी अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कन्यालाघाटा, पालवडा, डूंगरपुर द्वारा प्राप्त किये जाकर अपनी पुत्री रिद्धी पण्ड्या एवं अपने भाई लोकेन्द्र पण्ड्या निवासी टामटीया तहसील सागवाडा पुलिस थाना वरदा जिला डूंगरपुर के पुत्र नैतिक पण्ड्या एवं भाई की पुत्री नेहा पण्ड्या को उपलब्ध करवाया गया जिससे तैयारी कर उपरोक्त तीनों द्वारा लिखित परीक्षा देकर अविधिक रूप से लिखित परीक्षा पास की परन्तु तीनों ही फिजीकल में फेल होने से अंतिम रूप से चयन नहीं हो पाया। जिस पर आज दिनांक 10.07.2025 को रिद्धी पण्ड्या, नैतिक पण्ड्या एवं नेहा पण्ड्या को तलब किया जाकर बाद अनुसंधान प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। जिनसे प्रकरण में अनुसंधान जारी है। प्रकरण में अब तक कुल 116 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया जा चुका है।

संवाददाता नाथूलाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!