क्षत्रिय कचेलिया तेली समाज मेवल छप्पन की समाज जनगणना, डायरेक्टरी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का पोस्टर लॉन्चतेली समाज युवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में होंगे विविध कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर। क्षत्रिय कचेलिया तेली समाज मेवल छप्पन एवं तेली समाज युवा परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक परसाद स्थित तनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में तेली समाज भवन में आयोजित हुई। बैठक में समाज की मुख्य कार्यकारिणी और युवा परिषद के पदाधिकारियों ने भाग लिया युवा परिषद के सूचना मंत्री भरत तेली ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में आगामी समाजिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें अक्टूबर माह में प्रतिभा सम्मान समारोह, वृद्धजन सम्मान समारोह तथा दोनों कार्यकारिणियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने पर सहमति बनी। साथ ही, दिसंबर माह में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर भी विचार किया गया। कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संपन्न कराने हेतु एक रूपरेखा तैयार की गई युवा परिषद अध्यक्ष कुशाल तेली ने बताया कि समाज अध्यक्ष श्री पन्नालाल तेली ने युवा परिषद को इन आगामी कार्यक्रमों की ज़िम्मेदारी सौंपी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर समाज जनगणना एवं डायरेक्टरी फॉर्म, साथ ही प्रतिभा सम्मान समारोह के आवेदन का पोस्टर भी विधिवत रूप से लॉन्च किया गया। समाज अध्यक्ष पन्नालाल तेली ने स्वयं पहला जनगणना फॉर्म भरकर इस महत्त्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की युवा परिषद संयोजक हितेष तेली ने बताया कि कि जल्द ही समाज के प्रत्येक घर तक युवा परिषद के प्रतिनिधि द्वारा फॉर्म भरवाएं जाएंगे। इसके अतिरिक्त, परसाद गांव की प्रतिभावान छात्राओं और छात्रों द्वारा मौके पर ही आवेदन कर समारोह में भाग लेने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिससे कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखा गया इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य सदस्य, पदाधिकारी एवं युवा साथी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा को समर्थन देते हुए उसे सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवा परिषद अध्यक्ष कुशाल व संयोजक हितेष, कालू लाल , नारायण लाल, पूंजालाल, रोशनलाल, शंकरलाल, हरीश, अशोक, मांगी लाल, देवी लाल, राजेंद्र, किर्तेश, जीतू, दिलीप, पोपट कुमार, राजेश, हेमेंद्र, जितेंद्र, उमेश आदि उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!