स्पोर्ट्स मीट विशेष समाचार (विस्तृत संस्करण)

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, सराड़ा, सलूम्बर में इंटर हाउस स्पोर्ट्स मीट का भव्य आयोजन
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, सराड़ा, सलूम्बर में दिनांक 24 जुलाई से 25 जुलाई तक इंटर हाउस स्पोर्ट्स मीट का आयोजन पूरे उत्साह, उमंग और अनुशासन के साथ किया गया। यह प्रतियोगिता आगामी EMRS स्टेट चैंपियनशिप (7 से 9 अगस्त) की तैयारियों के रूप में आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिता की शुरुआत गरिमामयी मार्च पास्ट और ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुई, जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य श्री जय मीणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा शिक्षिका श्रीमती पूजा दूधवाल एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक श्री राहुल बलीहारा की सक्रिय भूमिका रही।
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने Lemon Race, Kabaddi, Volleyball, Seven Stones (Sitolia), Lucky Circle, Dodge Ball, Mini Football, Javelin Throw और 50 मीटर दौड़ जैसे कई रोमांचक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। हर खेल में छात्रों ने अनुशासन, खेल भावना और समर्पण का परिचय देते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
ग्रीन हाउस ने सभी खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विद्यालय के सभी शिक्षकों ने इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए विद्यार्थियों को निरंतर प्रेरित किया, जिससे यह आयोजन एक सफल और प्रेरणादायक खेल महोत्सव के रूप में यादगार बन गया।

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!