सलूंबर में दो भीम सेना पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर में दो भीम सेना पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफ, समय की कमी और वैचारिक असहमति बनी वजह भीम सेना राजस्थान के सलूंबर जिला संगठन में बड़ा परिवर्त सामने आया है। संगठन के जिला प्रभारी विजेश मेघवाल और जिला मीडिया प्रभारी विनोद मेघवाल ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। विजेश मेघवाल ने अपने त्यागपत्र में लिखा कि उन्होंने संगठन में रहते हुए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और सामाजिक न्याय की भावना से प्रेरित होकर कार्य किया। लेकिन हाल ही में संगठन में लिए जा रहे कुछ निर्णय, कार्यशैली और व्यवहार उनके वैचारिक मूल्यों और संविधान आधारित सोच से मेल नहीं खाते। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उनका पद पर बने रहना नैतिक रूप से उचित नहीं है। गौरतलब है कि पूर्व में भी विजेश मेघवाल ने भीम सेना के उदयपुर जिला महासचिव पद से इस्तीफा दिया था, जब संगठन के कुछ उच्च पदाधिकारियों द्वारा गलत तरीके से कार्य किया गया था। यह दूसरा अवसर है जब उन्होंने अपने वैचारिक मूल्यों से समझौता न करते हुए पद त्यागा है। वहीं, विनोद मेघवाल, जो संगठन में जिला मीडिया प्रभारी के पद पर कार्यरत थे, उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा कि व्यक्तिगत जिम्मेदारियों और समय के अभाव के चलते वे संगठन के कार्यों को पूरी क्षमता से नहीं निभा पा रहे हैं। इस कारण उन्होंने सम्मानपूर्वक पदमुक्त होने का निर्णय लिया है। दोनों नेताओं ने संगठन और समाज के प्रति अपना सम्मान जताते हुए यह भी कहा कि वे आगे भी सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के कार्यों में भागीदार बने रहेंगे।

रिपोर्टर जितेन्द्र पंचोली

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!