झामर कोटड़ा माइंस में वृक्षारोपण महा अभियान का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर- मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान हरियालो राजस्थान, एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन आर एस एम एम एल की झामर कोटडा माइंस में किया गया .इस अवसर पर झामर कोटडा माइन्स ऑफिस परिसर, बैंक परिसर , बाघदरा कॉलोनी आदि जगहों पर पौधारोपण का कार्य सफलतापूर्वक आयोजित किया गया . कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के पौधों का पौधारोपण झामर कोटडा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया । यह पौधारोपण झामर कोटा माइंस के समूह महाप्रबंधक श्री आरके शर्मा जी के दिशा निर्देशन में संचालित किया गया जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पौधारोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाया

रिपोर्टर विनोद कुमार रैगर

और पढ़ें

error: Content is protected !!