एमजीजीएस खोलडी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन एवं संस्कृत दिवस उत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में ग्राम पंचायत खोलडी दिनांक 8 अगस्त 2025 को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय इंग्लिश मीडियम खोलडी में रक्षाबंधन उत्सव , संस्कृत दिवस तथा विश्व आदिवासी दिवस के साथ ही वीर दुर्गादास जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में श्रीमान धर्मेंद्र सिंह  वाघेला थाना अधिकारी झल्लारा एवं अध्यक्षता डॉ गोविंद सिंह  शक्तावत प्रिंसिपल खोलडी व बाबरा भाई मीणा और केशु भाई मीणा उप सरपंच के विशिष्ट आतिथ्य में श्री रमेश लाल  गर्ग द्वारा मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई। विद्यालय की बाल संसद की सभी बालिकाओं ने पुलिस विभाग से पधारे समस्त अधिकारियों एवं थाना टीम का रक्षा सूत्र बांधकर उनसे सुरक्षा के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधानाचार्य शक्तावत साहब ने सभी मेहमानों को ऊपरना, पहना कर , श्री कृष्ण लाल चौबीसा ने तिलक मौली से स्वागत अभिनंदन किया। हिनल मेहता और निकिता चौबीसा ने रक्षाबंधन और संस्कृत दिवस पर भाषण दिया। बालिकाओं ने आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर इस दिवस को रंगारंग बना दिया। कार्यक्रम के पश्चात श्री धर्मेंद्र सिंह  वाघेला द्वारा किचन गार्डन का उद्घाटन कर परिसर के अंदर विभिन्न प्रकार के पवित्र दैवीय पौधे चन्दन, कदम्ब, रातरानी लगाकर समस्त बालकों से रक्षा सूत्र बंधवाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प करवाया। इस अवसर पर थाना अधिकारी श्री वाघेला साहब की थाना झल्लारा की टीम ने विद्यालय में स्वच्छ पेयजल की सुविधा हेतु समस्त पुलिस स्टाफ पुलिस थाना जलारा की ओर से RO लगाने की घोषणा की। इस पर विद्यालय परिवार ने आदरणीय धर्मेंद्र सिंह  वाघेला साहब का साधुवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम की व्यवस्था प्रथम सहायक श्री कृष्ण लाल चौबीसा, हेड टीचर श्रीमती संगीता बांगड़वा, हिमांशु  मीणा, नाथूलाल  कुम्हार, स्काउट श्री लक्ष्मण सिंह , वंदना  पांडे, श्री हितेश ,और करिश्मा  ने संभाली। कार्यक्रम का संचालन एवं दैवीय पौधों के रोपण,ट्री गार्ड की व्यवस्था श्री रमेश  गर्ग ने की

रिपोर्टर गर्ग

और पढ़ें

error: Content is protected !!