ग्राम पंचायत पायांतालाब राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पायांतालाब में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में ग्राम पंचायत पायांतालाब राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पायांतालाब में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया पायांतालाब, 8 अगस्त 2025 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पायांतालाब में आज रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। प्रधानाध्यापक श्री रुपलाल बुनकर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। विद्यालय प्रांगण में बालिकाओं ने अपने सहपाठी बालकों को राखी बाँधकर रक्षा का वचन लिया और एक-दूसरे को मिठाई व चॉकलेट खिलाकर पर्व की खुशियाँ साझा कीं।कार्यक्रम के दौरान शिक्षक श्री प्रदीप जोशी ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के सांस्कृतिक, सामाजिक और नैतिक महत्व से अवगत कराया। बालिकाओं ने भाइयों से जीवनभर नशामुक्त रहने का वचन मांगा, जिस पर शारीरिक शिक्षक श्री देवीलाल बुनकर ने सभी बालकों को अपने जीवन काल में किसी भी प्रकार का नशा न करने की शपथ दिलाई।प्रधानाध्यापक रुपलाल बुनकर ने इस अवसर पर कहा कि “रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आपसी स्नेह, विश्वास और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का अवसर है।” कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों और सामूहिक फोटो सत्र के साथ हुआ ।

रिपोर्टर आशीष पचोली 

और पढ़ें

error: Content is protected !!