राजसमन्द सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजसमन् में Honouring freedom, inspiring future’ थीम पर भव्य व रंगारंग तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री प्रवेश परदेसी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क
अधिकारी,राजसमन्द उपस्थित रहे। प्रारंभ में बैंड की मधुर धुन के साथ अतिथियों का स्वागत भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक, आरती और इकलाइ पहनाकर किया गया। संस्था प्रधान फादर जॉनी मैथ्यू , व्यवस्थापक फादर बेसिल तथा अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण ,परेड तथा बैंड प्रदर्शन का निरीक्षण किया गया। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों द्वारा
बेहतरीन तरीके से पी.टी. प्रदर्शन किया गया साथ ही कक्षा 3 से 5 के नौनिहालों ने अपने बेहतरीन व बेहद ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
पुण्या व माधव ने आज के परिपेक्ष्य में आजादी के असली मतलब व भारत के विकसित होने की ओर बढ़ते कदम पर अपने विचार सबके सामने रखे। दुर्गेश कंवर और भाविका चुण्डावत ने राष्ट्र प्रेम से ओत प्रोत कर देने वाली कविता द्वारा सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने राजस्थान की आन-बान और शान की झलक दिखाते हुए सुन्दर देश
भक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किया । मुख्य अतिथि महोदय ने सभी विद्यार्थियों को आजादी का सही अर्थ समझाते हुए शपथ दिलाया कि हम अपनी स्वतंत्रता का उपयोग केवल अपने विकास के लिए नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के विकास के लिए करेंगे। उन्होंने बच्चों को स्वामी विवेकानंद के शब्दों – “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।” से प्रेरित होने की सलाह दी।
मुख्य अतिथि द्वारा सत्र 2024- 25 के कक्षा दसवीं और बारवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
हेड बॉय आयुष कुमावत ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
अंत मे संपूर्ण विद्यालय परिवार और अतिथियों द्वारा राष्ट्रगीत गायन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ ।









